संभल, अप्रैल 10 -- खेत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन में गुरुवार की शाम फाल्ट होने से गेहूं की लगभग 20 बीघा में लगी फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटे उठती देख आसपास खेतों में काम रहे किसान व मोहल्ले के लोगों दौड़ पड़े और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी पहुंच गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई निवासी तेजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह पुत्र विजय पाल सिंह के गोकुलधाम कॉलोनी स्थित खेत के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे लाइन में फाल्ट फाल्ट के दौरान उठी चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी की दुआ काफी दूर तक दिखाई देने लगा। वहीं पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने पीड़ित को फोन से खेत में आग लगने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे पीड़ि...