औरैया, दिसम्बर 6 -- ग्रामीणों की सूचना पर सहार पुलिस ने शनिवार को एक बड़े हादसे को टालते हुए युवक को हाई टेंशन लाइन के पोल से सुरक्षित उतार लिया। ग्राम सोमवंशी के समीप निर्माणाधीन हाई टेंशन लाइन के पोल पर गांव का ही राजाराम पुत्र रामलखन चढ़ा हुआ था और सोशल मीडिया के लिए रील बना रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाकर नीचे उतारा। पूछताछ में राजाराम ने स्वीकार किया कि वह केवल वीडियो बनाने के उद्देश्य से खंभे पर चढ़ा था। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक सहार रमेश सिंह ने युवक का चालान किया और आवश्यक कार्रवाई के लिए उसे उपजिलाधिकारी बिधूना के न्यायालय भेज दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई न होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...