पूर्णिया, जनवरी 4 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत बरहरी पंचायत के बाजरास्थान गांव स्थित बंधा बहियार में शनिवार को 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन बिजली तार अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दो भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। भैंस बरहरी पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी सोहन मंडल के पुत्र कारेलाल मंडल की थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस दुर्घटना में पशुपालक को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इलाके में लंबे समय से बिजली के तार जर्जर अवस्था में हैं, जिसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.