हाई टेंशन तार गिरने से महिला घायल, सिर में 18 टांका लगा
लखीसराय, मई 12 -- लखीसराय, हिप्र। कवैया थाना क्षेत्र के पचना रोड वार्ड संख्या 16 स्थित भारत माता मंदिर के निकट मंगलवार को मुख्य सड़क पर हाई टेंशन तार के सिर पर गिरने से महिला के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान पचना रोड निवासी रघुनंदन कसेरा की 44 वर्षीय पत्नी ममता देवी के रूप में हुई। पीड़िता को इलाज के दौरान सिर में 18 टांका लगाया गया है। पीड़ित के पति ने बिजली विभाग के लापरवाही के कारण हुए हादसे को लेकर विभाग से मुआवजा का मांग किया है। उन्होंने बताया विभाग अगर मुआवजा नहीं देती है, तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। ज्ञात हो शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र में बिजली विभाग के लापरवाही के कारण इस तरह की घटना अक्सर सामने आती है, जो कई बार जानलेवा भी साबित होता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.