बलरामपुर, मई 1 -- गैसड़ी, बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर 13 में शुक्रवार सुबह हाई टेंशन तार टूटकर गिरने से दो मासूम बच्चियां बुरी तरह झुलस गईं। गनीमत रही कि समय रहते बिजली कट जाने से बड़ा हादसा टल गया। दोनों घायल बच्चियों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वार्ड नंबर 13 में ट्यूबवेल के सामने हाई टेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। उस समय वहां खेल रही मसीहुल्लाह की छह वर्षीय पुत्री ईरम और सद्दाम हुसैन की पांच वर्षीय पुत्री सनाया तार की चपेट में आ गईं। करंट लगने से दोनों बच्चियां बुरी तरह झुलस गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। यह भी पढ़ें- बिजली पोल पर लटकते तारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.