बांदा, फरवरी 28 -- बांदा। संवाददाता छत के ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनो का आरोप है कि बिजली बिभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। अतर्रा थाना क्षेत्र के गोखिया गांव निवासी 32वर्षीय प्रकाश तिवारी पुत्र देवेद्र तिवारी के चाचा बबलू के घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। उसकी छत के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजरी है। शुक्रवार की शाम प्रकाश छत में चढ कर सरिया रख रहा था। तभी सरिया उठाते समय सरिया ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन में छू गई। जिससे करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चाचा बबूल ने बताया कि प्रकाश किसानी करता था। पिता के नाम 15 बीघा जमीन है। उसकी शादी नही हुई थी। वह चार भाईयो में बड़ा था। बबल...