बांदा, मई 1 -- बबेरू। खेत से घर जा रहा किसान हाई टेशन लाइन की चपेट में आकर करंट से झुलस गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहरामच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र परास गांव निवासी चंद्रभवन ने बताया कि 75 वर्षीय पिता बल्लू राजपूत पुत्र राम मनोहर गुरुवार देर शाम खेत से घर जा रहा था। तभी रास्ते से निकली हाई टेंशन लाइन में उसका सिर छू गया। जिससे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। वह काफी देर तक मौके पर पड़ा रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। बेटे चंद्रभवन ने बताया कि खेत के चारों तरफ बिजली के तारों से अक्सर को...