बांदा, दिसम्बर 31 -- बांदा। संवाददाता हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर अधेड़ झुलस गया। उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। छतपुर जिला के रानी खेड़ा निवासी 55 वर्षीय रामविशाल पुत्र मल्लू प्रसाद ने अपने मकान का निर्माण कराया था। छत डलवाने के लिए शटरिंग लगवानी थी। पड़ोसी के घर शटरिंग लगाई जा रही थी। रामविशाल पड़ोसी की छत पर खड़े होकर शटरिंग के मालिक से बात चीत कर रहा था। तभी ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...