रुडकी, फरवरी 26 -- लक्सर,संवाददाता। तहसील प्रशासन ने खानपुर क्षेत्र के अब्दीपुर गांव के पास सोलानी नदी और ग्राम पंचायत की भूमि पर किए गए कब्जों का चिन्हीकरण किया। इसके बाद कब्जों को हटवाया जाएगा। खानपुर क्षेत्र की काफी जमीन सोलानी नदी के किनारे पर है। इस जमीन पर कई लोगों ने कब्जा किया है। पिछले दिनों अब्दीपुर गांव निवासी रविंद्र की याचिका पर कोर्ट ने भूमि चिन्हीकरण के आदेश दिए थे। एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने भूमि का चिन्हीकरण किया है। इसके बाद कब्जे हटाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.