मेरठ, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखते हुए पुलिस ने शहरभर में व्यापक सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया है। कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को अगले आदेश तक सक्रिय रखने का फैसला लिया है, जहां से 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए जिलेभर की गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में पुलिसकर्मियों की 12-12 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। गुरुवार को एलआईयू, बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस), एएस चेक और डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीमों ने शहर के प्रमुख होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीपी नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित होटल समेत आसपास के परिसरों में कमरों, पार्किंग और संवेदनशील स्थानों की गहन तलाशी ली गई। वहीं, सिविल लाइन क्षेत्र में भी जांच की गई। अभियान के दौरान...