बिजनौर, सितम्बर 28 -- पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर पीली डैम पर भी दिखाई देने लगा है। जलग्रहण क्षेत्र से धारा, बनेली और पीली नदियों के जरिये लगातार पानी की आमद होने से सोमवार को डैम का जलस्तर 841 फीट के पार पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने के बाद सिंचाई विभाग ने डैम की सुरक्षा को लेकर निगरानी और बढ़ा दी है। अफसरों के मुताबिक 843 फीट तक रोकने की क्षमता है। सोमवार को अफजलगढ़ सिंचाई खंड के सहायक अभियंता और तकनीकी कर्मचारियों की टीम ने डैम का सघन निरीक्षण किया। टीम ने बांध के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम क्षेत्र, ढाल, जल निकासी व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं की स्थिति का जायजा लिया। बांध के शरीर में कहीं सीपेज और पोर-वाटर या बोयलिंग दिखाई देने पर मौके पर ही तकनीकी जांच की गई।

निगरानी और सुरक्षा के उपाय आवश्यकता वाले स्थानों पर आरबीएम ...