हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं की परीक्षा ओएमआर पैटर्न पर आयोजित कराई जाती है। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल का परीक्षाफल बेहतर रह सके। इसके लिए अशासकीय सहित राजकीय स्कूलों में पूरे साल मशक्कत की जाती है। पूरे साल कड़ी मशक्कत करने के बाद भी हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम गत साल की अपेक्षा सिर्फ 1.64 फीसदी ही बढ़ सका। इस साल दसवीं का परीक्षा परिणाम का प्रतिशत 91.84 फीसद रहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से समय से कोर्स पूरा कराने के साथ साथ प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराया जाता है। जिससे कि परीक्षार्थी अपनी परीक्षा तैयारी का आंकलन कर सके। यह भी पढ़ें- बारहवीं : परिणाम के साथ प्रदेश में जनपद की ऊंची छलांग अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कराया गया। इसके साथ ही वीडियो के माध्यम से परीक्षार्थियों को पढ़ने की सुविधाए...