मथुरा, अप्रैल 24 -- परीक्षा परिणाम के प्रतिशत मामले में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की बराबरी कर रहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस बार भी विद्यार्थियों के लिए खुशी लेकर आया। दो दशक पहले तक जहां यूपी बोर्ड का परीक्षा प्रतिशत 30 से 50 प्रतिशत तक रहता था, वहीं अब 75 से 90 प्रतिशत के आंकड़े को भी पार कर गया है। इसे लो मार्किंग माना जा रहा है। हालांकि, गतवर्ष की तुलना में इस बार हाईस्कूल का परीक्षा फल 1.37 व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 1.59 प्रतिशत कम रहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को देश के सबसे बड़े शिक्षा बोर्डों में माना जाता है। यह भी पढ़ें- 12वीं में छात्राओं का जलवा, टॉप-10 में परचम; हाईस्कूल में भी मारी बाजी केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) स्कूलों को वर्चस्व में आने से पहले यूपी बोर...