बहराइच, मई 15 -- बहराइच, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज माधवपुरी में शुक्रवार को मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ.आनंद गोंड व विशिष्ट अतिथि यशवेंद्र विक्रम सिंह व राजकिशोर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। हाईस्कूल में जनपद स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र विनायक शुक्ला तथा सातवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र प्रथम यज्ञसैनी को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आदेश श्रीवास्तव एवं पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली प्राची शुक्ला सहित जाह्नवी, महिमा, प्रज्ञा, आशुतोष, आदर्श, प्रशांत, अंकित, सचिन, अनामिका, पियूष एवं राहुल एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किय...