प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के नाम से अवैध संस्था संचालित कर वेबसाइट के माध्यम से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का फर्जी अंकपत्र व प्रमाणपत्र निर्गत करने वाला आरोपी राजमन गोंड पर पहले से धोखाधड़ी व ठगी के छह मामले दर्ज हैं। इसमें प्रयागराज में चार, जौनपुर व लखनऊ में एक-एक मामले दर्ज हैं। साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी को रविवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया था।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दारागंज थाने में 15 अप्रैल 2024 को एक युवती ने राजमन गोंड के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई थी। आरोप लगाया था कि राजमन गोंड ने साजिश के तहत उसकी फोटो के साथ छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल व धमकी तक दी थी। झूंसी थाने में चार मई 2024 को बहरिया के एक युवक ने जलजीवन मिशन योजना के तहत नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगी ...