बदायूं, फरवरी 14 -- बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए गुडलक पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। शिक्षकों ने कॉपी लिखने का सही प्रारूप समझाया और बताया कि प्रश्नपत्र को पहले ध्यानपूर्वक पढ़ें, फिर उत्तर लिखना प्रारंभ करें। उप प्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार सक्सेना, सुनील कुमार, गीता रानी, वरुण कुमार सिंह, अमित दीक्षित सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...