हाईस्कूल रोड पर जलजमाव व कीचड़ से राहगीर परेशान, सड़क मरम्मत की उठी मांग
भागलपुर, जून 2 -- कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट कजरा के हाई स्कूल रोड में रूपेश चौधरी के घर से लेकर हीरालाल साव के घर तक सड़क पर कीचड़ और जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने तथा सड़क के जर्जर हो जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन कठिन हो जाता है। कीचड़ के कारण पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों एवं दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया राज पांडेय, सुभाष वर्मा, जितेंद्र दास, ललन कुमार सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने एवं जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.