बांदा, अप्रैल 23 -- बांदा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही जिले के मेधावी चहक उठे। विद्यालय व घरों में उनकी सफलता पर जमकर खुशियां मनाई गईं। हाईस्कूल में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज का इस वर्ष दबदबा रहा। यहां की मेधावी छात्रा नैन्शी ने 95.83 प्रतिशत अंक के साथ जनपद में टॉप किया। वहीं इसी विद्यालय की छात्रा दीपा सिंह ने 95.5.0 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारी की छात्रा प्राचीन ने 95 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। हाईस्कूल में इस बार 86.16 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। यह भी पढ़ें- होनहार दीपा सिंह बनेंगी आईएएस माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष 23188 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 22257 परीक्षार्थियों ने एक्जाम ...