एटा, अप्रैल 23 -- यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। हाईस्कूल का 87.34 %, इंटरमीडिएट का 77.88 % परीक्षा परिणाम रहा है। जनपद के 25 राजकीय विद्यालयों में से राजकीय इंटर कालेज एटा के हाईस्कूल के छात्र रामवीर ने 92.17 अंक प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। एक दशक पूर्व तक यह विद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में आगे रहा था। इस बार शहर क्षेत्र के अन्य सरकारी, मान्यता प्राप्त विद्यालय के परीक्षार्थी जनपद की टॉपटेन की सूची में स्थान नहीं बना सके हैं। इस बार का परीक्षा परिणाम गतवर्ष से कम रहा है। डीआईओएस डा. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जनपद टॉप-10 स्टूडेंट की सूची में इंटरमीडिएट में एमजीएचएम इंटर कालेज मारहरा के छात्र विशेष राजपूत, हाईस्कूल में श्रीनिवास अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर जलेसर की छात्रा शालिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद टॉ...