शाहजहांपुर, मार्च 11 -- जिले में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा के आयोजन में मंगलवार को हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन कराया गया। परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकांश छात्र छात्राओं ने भाग किया। उसी क्रम में हाई स्कूल में कला का पेपर कराया गया, जिसमें 38662 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 36 हजार 117 उपस्थित रहे, जबकि 2545 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट में कृषि गणित, कृषि रसायन सहित विभिन्न विषयों की परीक्षा में 725 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि 34 ने पेपर छोड़ दिया। इसी तरह दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा में ग्रह विज्ञान तथा व्यावसायिक अध्ययन का पेपर कराया गया।जिसमें 6166 पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 5897 ने परीक्षा दी, जबकि 269 ने पेपर छोड़ दिया। दोनों पालि...