हाथरस, मार्च 1 -- हाथरस। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में आयोजित हो रही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा जारी हैं। शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल संस्कृत, कृषि अभियंत्रण और कृषि पशुपालन और दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट की आलेखन कला, प्राविधिक कला और रंजन कला विषय की परीक्षा का आयोजन हुआ। हाईस्कूल की परीक्षा में 20 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 109 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। 18 मार्च से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का शुभारंभ हुआ था। जिले में इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 44,370 परीक्षा भाग ले रहे हैं। जिसमें हाईस्कूल में 22,162 और इंटरमीडिएट में 22,208 परीक...