हाईस्कूल में विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा अब परिषद कराएगा
शाहजहांपुर, सितम्बर 10 -- शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल की विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षाओं की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब इन दोनों विषयों की 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित कराई जाएगी। संशोधित नियमों के अनुसार विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों में प्रयोगात्मक कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन पांच प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर होगा। प्राप्त ग्रेड अंकपत्र में प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं विज्ञान और गृह विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा परिषद कराएगी। परीक्षा में प्राप्त ग्रेड और अंक प्रमाणपत्र सह अंकपत्र में दर्ज किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित विद्यालयों को संशोधित नियमों से अवगत कराया है। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल में प्रायोगिक परीक्षा के नियम बदले, पांच अंक का होगा आं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.