कुशीनगर, अप्रैल 24 -- कुशीनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के रिजल्ट में ग्राफ बढ़ा है तथा इंटर में बढ़ने की बजाय इस बार गिरावट दर्ज की गई है। आठ साल के टॉपरों के सभी रिकॉर्ड को तोड़ इतिहास रचने वाले वाले 2024 के हाईस्कूल व इंटर के होनहारों के करीब तक मेधावी नहीं पहुंच सके हैं। वहीं, इस बार पिछले साल की अपेक्षा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में सर्वाधिक होनहार परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवारीजनों के साथ स्कूलों का गौरव बढ़ाया है। वर्ष 2016 में हाईस्कूल में आंचल सिंह ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया था। 2017 में दीपक कुमार गुप्ता ने 92.83 अंक हासिल कर जनपद टॉपर बने थे। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल का 89.84 और इंटरमीडिएट का रिजल्ट रहा 82.85 प्रतिशत 2018 में साक्षी मणि त्रिपाठी व प्रियंका व्याहुत ने 91.6 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया था। 20...