अयोध्या, मई 10 -- अयोध्या। जिला कसौधन समाज द्वारा हाईस्कूल 2026 की परीक्षा में 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉपर रही छात्रा अंशिका कसौधन पुत्री सतगुरु कसौधन पौत्री वीरभद्र कसौधन को कसौधन समाज की ओर से उसके घर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फैजाबाद नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन और कसौधन समाज के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष अशोक कसौधन, महानगर अध्यक्ष संजय कसौधन, उपाध्यक्ष मंडल जिला मंत्री संजय कसौधन, सोहावल युवा जिला अध्यक्ष संतोष कसौधन, सुचित्तागंज के पुनीत कसौधन सोहावल और रमेश कसौधन खजुरहट मौजूद रहे। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...