पीलीभीत, अप्रैल 26 -- पीलीभीत। वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मेधावी छात्राओं का मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया गया। हाईस्कूल परीक्षा में कालेज की आकांक्षा मौर्य और नेहा वर्मा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला और जागृति कुमारी ने 85 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और दीपांशी ने 84 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पाया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में धरा सोलंकी ने 84.2 प्रतिशत अंक के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान पाया है। सुभी मौर्य ने 81.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, कनक सक्सेना ने 78.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- आर.एस इंटर कालेज मे मेधावियों का हुआ सम्मान प्रधानाचार्य अजय चौहान ने सफल छात्राओं को मिठाई खि...