फतेहपुर, अप्रैल 23 -- फतेहपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में अभिषेक तिवारी और इंटरमीडिएट में आर्या ने जिले में टॉप किया है। हाईस्कूल के अभिषेक प्रदेश स्तर की टापटेन सूची में भी अपना पांचवां स्थान दर्ज कराने में सफलता अर्जित की है। बुदवन इंटर कालेज बुदवन के छात्र अभिषेक तिवारी को 97.00 फीसदी अंक मिले हैं। भानुमति सी लाल इंटर कॉलेज थरियांव की छात्रा आर्या ने 92.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इनके अलावा प्रदेश की हाईस्कूल की टॉपटेन सूची में छह अन्य छात्र-छात्राओं ने भी स्थान हासिल किया है। हालांकि प्रदेश की इंटर की सूची में इस बार दोआबा को कोई स्थान नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परिणाम : हाईस्कूल में कशिश-अंशिका, इंटर में शिखा टॉपर गुरुवार की शाम चार बजे यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। पू...