हाईस्कूल टॉपर सृष्टि दीक्षित को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
कन्नौज, जून 1 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के श्रीमती राधा देवी आदर्श संस्कृत इंटर कॉलेज की हाईस्कूल छात्रा सृष्टि दीक्षित को प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करने पर लोक भवन, लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।मोहल्ला रामकृष्ण नगर निवासी (मूल निवासी जनपद हरदोई) छात्रा सृष्टि दीक्षित को मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक, मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा पगड़ी प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर छात्रा के पिता प्रेम नारायण दीक्षित तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य बलराम त्रिपाठी को भी मुख्यमंत्री ने अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।बताया गया कि राजधानी लखनऊ में आयोजित छात्र सम्मान समारोह में प्रदेशभर के दो सौ से अधिक मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.