फतेहपुर, फरवरी 22 -- फतेहपुर। चोरी के मामले में जेल भेजे गए हाईस्कूल छात्र के प्रकरण में मां ने एसपी से शिकायत की है। बेटे को नाबालिग बताते हुए मां ने पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि परिजनों की ओर से उम्र संबंधी कोई दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किए गए थे। साक्ष्यों के आधार पर चोरी के मामले में गिरफ्तारी की गई थी। खागा कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण में हाई स्कूल छात्र को 20 फरवरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जेल भेजे गए छात्र की मां रेखा सिंह निवासी सरसई बुजुर्ग, खागा ने बताया कि वह होमगार्ड के पद पर तैनात है। रेखा सिंह ने दावा किया कि उनके बेटे की जन्मतिथि एक जनवरी 2012 है, जिससे उसकी उम्र 14 वर्ष होती है, बावजूद इसके पुलिस ने उसे 18 वर्ष का दर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.