फिरोजाबाद, मार्च 10 -- यूपी बोर्ड परीक्षा अंतिम चरण में है। मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला की प्रतियोगिता सख्ती के बीच संपन्न हुई। वहीं कक्षा 11 कृषि गणित, कृषि विज्ञान एवं इंटर व्यवसायिक अध्ययन एवं गृह विज्ञान की परीक्षा में भी उड़नदस्ते दौड़ते हे। मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला एवं रंजनकला की परीक्षा हुई। बड़ी परीक्षा होने से सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ रही। सुबह सात बजे से परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। कला की परीक्षा में भी परीक्षा केंद्रों पर खासी सख्ती रही। कॉलेज गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...