मिर्जापुर, फरवरी 27 -- मिर्जापुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की चल रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की चल रही परीक्षाओं के क्रम में शुक्रवार को प्रथम पाली में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित की गई। 115 परीक्षा केंद्रों हुई परीक्षा में कुल 1741 परीक्षार्थी अनुपस्थत रहे। परीक्षा में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों संख्या लगभग 26413 रही। जबकि 24669 छात्र-छात्रों ने सम्मिलित होकर इम्तिहान दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से गठित उड़ाकादल ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर नकल विहीन परीक्षा सुनिश्यित कराया। इससे पहले केंद्र पर पहुंचने पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। मंडलीय सचल दल ने मंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा परीक्ष...