बरेली, फरवरी 24 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा सोमवार को हाईस्कूल की अंग्रेजी एवं इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान और गणित विषय की परीक्षाएं संपन्न हुईं। प्रशासनिक निगरानी और कड़े प्रबंधों के बीच परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। प्रथम पाली में आयोजित हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा में कुल 3095 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिनमें 2119 बालक और 976 बालिकाएं शामिल रहीं। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने प्रश्न पत्र को अपेक्षाकृत सरल बताया और निर्धारित समय से पहले उत्तर-पुस्तिका जमा करने की बात कही। दूसरी पाली में आयोजित इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान एवं गणित विषय की परीक्षा में कुल 1436 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इसमें जीव विज्ञान में 1017 बालक और 224 बालिकाएं शामिल नहीं हुईं, जबकि गणित में 176 बालक और 19 बालिकाएं परीक्षा में शामिल न...