पटना, अप्रैल 8 -- राज्य के उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के नौवीं से 12वीं तक के 25 लाख से अधिक बच्चों को वर्ग पहेली (क्रॉसवर्ड) सिखाई जाएगी। इसके लिए बुधवार को शिक्षा विभाग ने एक्स्ट्रा-सी संस्था के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। क्रॉसवर्ड आधारित शिक्षण पद्धति से विद्यार्थियों की शब्द-शक्ति, विश्लेषण-क्षमता एवं समस्या-समाधान कौशल क्षमता बढ़ेगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि डिजिटल और कृत्रिम मेधा (एआई) के वर्तमान समय में शिक्षा को तकनीक और नवाचार से जोड़ना जरूरी है। इसे तरीके से लागू कराने के लिए विभाग एक नोडल पदाधिकारी नामित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में 76,139 स्कूल हैं और सरकार की बालिका शिक्षा पर विशेष प्रतिबद्धता है। विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर ने कहा कि स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास में यह सराहनीय...