रुद्रपुर, मार्च 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही हैं। ऊधमसिंह नगर जिले के परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को हाईस्कूल की रंजन कला, व्यापारिक तत्व, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र व कृषि विषय की परीक्षाएं आयोजित हुईं। जिले में पंजीकृत 3,823 में से 3,596 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 227 अनुपस्थित रहे। रंजन कला विषय में पंजीकृत 3,672 में से 3,450 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 222 अनुपस्थित रहे। व्यापारिक तत्व में 67 में से 64 ने परीक्षा दी और 3 अनुपस्थित रहे। बहीखाता एवं लेखाशास्त्र में पंजीकृत 36 सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कृषि विषय में 48 में से 46 ने परीक्षा दी, जबकि 2 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ...