गढ़वा, अप्रैल 16 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को भवनाथपुर प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और संबंधित दस्तावेजों की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय में कार्यरत कर्मियों से उनके दायित्वों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। साथ ही कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उसके बाद उपायुक्त ने प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया और चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से उनकी ड्यूटी, उपस्थिति और मरीजों को दी जा रही सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- औचक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.