गंगापार, जून 2 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के श्रीनाथ सत्यनारायण इंटर कॉलेज ने यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शत-प्रतिशत छात्र सम्मान सहित अंक पाकर पास हुए थे। जिसमें हाईस्कूल की परीक्षा में विद्यालय के आशीष कुमार ने 96% अंक पाकर जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया था।सोमवार को प्रयागराज डीएम मनीष वर्मा और मेयर गणेश केसरवानी ने प्रशस्ति पत्र देते हुए आशीष कुमार को सम्मानित किया। आशीष कुमार के सम्मानित होने पर विद्यालय के प्रबंधक श्याम सुंदर त्रिपाठी सहित विद्यालय परिवार ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...