चंदौली, मई 1 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ स्थित बाल्मीकि इंटर कॉलेज के छात्र अनुराग विश्वकर्मा ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में पांचवा स्थान प्राप्त किया था। इस दौरान गुरुवार को इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मनोज कुमार वर्मा ने छात्र को सम्मानित किया। वही हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। कल्यानपुर कला निवासी रामानंद विश्वकर्मा का पुत्र अनुराग विश्वकर्मा बाल्मीकि इंटर कालेज से हाईस्कूल का परीक्षा दिया था। प्रधानाचार्य मनोज वर्मा ने छात्र अनुराग को सम्मानित करते हुए कहा कि अनुराग शुरू से ही पढ़ने में अव्वल रहा है। इस अवसर पर सरिता कुशवाहा, प्रदीप सिंह, महताब अहमद, संजय पाण्डेय, अरविंद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, कमलेश सरोज, दिनेश कुमार,असरे आलम, दिनेश सिंह आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- आईसीएसई बोर्ड : हाईस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.