हाईस्कूल के छात्र पर जानलेवा हमला, 13 पर एफआईआर
जौनपुर, फरवरी 27 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। हाईस्कूल की परीक्षा देने जाते समय बुधवार की सुबह एक छात्र पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने वाहन को रोककर उसके शीशे तोड़ दिए और छात्र को नीचे उतारकर लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना केराकत क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी रितेश यादव पुत्र सत्यनारायण यादव बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे हाईस्कूल की परीक्षा देने बेलाव स्थित परीक्षा केंद्र जा रहे थे। वह एक चार पहिया गाड़ी से परीक्षा केंद्र के लिए निकले थे। अहन और घुरहुपुर चौराहे के बीच पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने अचानक गाड़ी को रोक लिया। आरोप है कि लल्ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.