लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- कस्बा निवासी हाईस्कूल के एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया।इलाज के दौरान उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मितौली कस्बा निवासी शिवशंकर मिश्रा के 16 वर्षीय बेटे ज्ञानेश कुमार ने रविवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया था। जहर खाने के बाद उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी थी। आनन फानन में परिजन उसे लेकर मितौली सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर ओयल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। बताते है कि ज्ञानेश इस समय हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा दे रहा था। जिसका सेंटर केएसएम इंटर कालेज मितौली में था सोमवार की सुबह उसका अंग्रेजी का पेपर होना था। देर शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.