संभल, फरवरी 27 -- जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार को 77 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गईं। हाईस्कूल की गणित और इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान व रेडियो की परीक्षा में 30,591 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1851 परीक्षार्थी परीक्षा से गैर हाजिर रहे। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरा से परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखी गई। इसके अलावा सचल दल भी लगातार परीक्षाकेंद्रों पर भ्रमण पर रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्रथम पाली में सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में पंजीकृत 18,008 परीक्षार्थियों में से 16,930 ने परीक्षा दी, जबकि 1,078 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट की रेडियो विषय की परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत 158 परीक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.