देवरिया, फरवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के एनसीसी विषय की परीक्षा में मंगलवार को एक भी छात्र उपस्थित नही रहें। परीक्षा के लिए पंजीकृत 23 छात्रों में सभी छात्र केन्द्रों पर अनुपस्थित पाए गए। एनसीसी की परीक्षा जिले के दो परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं इण्टरमीडिएट में 3624 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 200 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के 174 परीक्षा केन्द्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इण्टर की परीक्षा आयोजित हो रही है। मंगलवार को जिले के 137 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। जिसके पहली पाली में हाईस्कूल के एनसीसी विषय की परीक्षा जिले के दो परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई, जिसमें एक भी परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। वहीं पहली पाली में इण्टरमीडिएट के कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र विष...