हमीरपुर, मार्च 22 -- हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तेजी से जारी है। रविवार को हाईस्कूल की 9470 व इंटरमीडिएट की 9151 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान 304 परीक्षक अनुपस्थित रहे। डीआईओएस एमके गुप्ता ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज को हाईस्कूल की 72679 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन को आवंटित हुई है। जिसमें 66860 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई है। रविवार को 9470 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 288 परीक्षकों ने किया। इस दौरान 193 परीक्षक अनुपस्थित रहे। अब तक 19614 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। जबकि 47246 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन को अवशेष है।इसी प्रकार से राजकीय इंटर कालेज को इंटरमीडिएट का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जहां पर मूल्यांकन को 65933 उत्तर पुस्तिकाओं...