हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन पूरा, इंटर की सात हजार बचीं
बांदा, मार्च 30 -- बांदा, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सोमवार को पूरा हो गया। वहीं आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन अंतिम दौर में है। हाईस्कूल के परीक्षकों व प्रधान परीक्षकों को उप नियंत्रक ने रिलीव कर दिया। अब ये परीक्षक एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र में अपने विद्यालयों में समय देंगे। डीएवी इंटर कालेज में हाईस्कूल की 86464 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हुई थीं। उप नियंत्रक डॉ.आनंद कुमार ने बताया कि सोमवार को सभी कापियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है। अंतिम दिन मैथ व साइँस की 1407 कापियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन केंद्र में 697 परीक्षक लगाए गए थे। इनमें से 468 उपस्थित रहे और कापियां जांची। उधर, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 59183 उत्तर पुस्तिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.