एटा, मार्च 10 -- मंगलवार को यूपी बोर्ड की प्रथम पाली में कला विषय परीक्षा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कालेज जिरसमी के आंतरिक सचल दल ने एक मुन्नाभाई को पकड़ा। उसके विरुद्ध केन्द्र व्यवस्थापक ने एफआईआर दर्ज करायी है। साथ ही पंजीकृत परीक्षार्थी की परीक्षा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है। डीआईओएस इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल कला विषय की परीक्षा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज जिरसमी के आंतरिक सचल दल सदस्य प्रवीण कुमार, बबलू सिंह ने निरीक्षण के दौरान कक्ष संख्या सात में फर्जी परीक्षार्थी गांव बडेहरा निवासी रवि कुमार पुत्र भगवानदास को पकड़ा। यह पंजीकृत परीक्षार्थी भडेहरा निवासी सुनील कुमार पुत्र विजयपाल सिंह अनुक्रमांक 1260149742 के स्थान पर कला विषय की परीक्षा दे रहा। आंतरिक सच...