संतकबीरनगर, फरवरी 28 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को हाईस्कूल की कंप्यूटर एप्लीकेशन व इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी व कक्षा 12 की पेंटिंग की परीक्षा आयोजित हुई। जनपद के कुल पांच केन्द्रों पर परीक्षा सख्ती के बीच सम्पन्न कराई गई। इसमें कुल 11 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा की सतत निगरानी की जाती रही। गेट पर कड़ी जांच के बाद प्रवेश मिल पाया। जिले में कुल पांच केन्द्रों पर सीबीएसई परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इनमें सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद, ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद, जीआर एकेडमी देवडांड़, जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा, एसआर एकेडमी नाथनगर केन्द्र शामिल हैं। शुक्रवार कोहाईस्कूल की कंप्यूटर एप्लीकेशन व इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा हुई। कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्...