कन्नौज, अप्रैल 16 -- कन्नौज। सीबीएसई हाईस्कूल का बुधवार को पहले चरण का रिजल्ट घोषित हो गया। शाम को आए परिणाम की सूचना पर स्कूल प्रशासन और बच्चे जानकारी के बाद जमा हुए। आशा पब्लिक स्कूल के उदित अवस्थी ने सबसे अधिक 97.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जेपीएस पब्लिक स्कूल के राज राठौर, सेंट पाल के आरुष गुप्ता, सेंट पाल की एैशनव्य ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। जेपीएस पब्लिक स्कूल के मो.रेहान खान ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए। मेधावी छात्रों को स्कूल प्रशासन ने माला पहनाकर उनका हौसला बढ़ाते हुए आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। मेधावी बच्चों को स्कूल में फूल-माला पहनाकर उनको मुंह मीठा कराया गया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई: दसवीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत छात्र उर्तीण सीबीएसई रिजल्ट को लेकर स्कूलों को इंतजार था, लेकिन अचानक आए रिजल्ट ने सभी को अचरज में डाल द...