हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा में 98.95 प्रतिशत पास
प्रयागराज, अगस्त 17 -- यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल की कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट तथा इंटरमीडिएट की कम्पार्टमेंट परीक्षा का परीक्षाफल सोमवार को घोषित कर दिया। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर देखा जा सकता है। सचिव भगवती सिंह के अनुसार हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/इम्प्रूमेंट परीक्षा में पंजीकृत 20,855 परीक्षार्थियों (15,705 बालक तथा 5,150 बालिका) में 19,394 (14,616 बालक तथा 4778 बालिका) परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 19,191 परीक्षार्थी (14456 बालक तथा 4735 बालिका) उत्तीर्ण हैं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.91 तथा बालिकाओं का 99.10 फीसदी है। ओवरऑल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.95 है। वहीं इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा में पंजीकृत 21,227 (11,256 बालक तथा 9971 बालिका) परीक्षार्थियों में से 20,540 (10,839 बालक तथा 9701 बालिका) परीक्षा में सम्मिलित हुए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.