गढ़वा, जुलाई 22 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। शिक्षक बच्चों के भविष्य के निर्माता माने जाते हैं। उनकी जिम्मेदारी बच्चों को शिक्षित कर बेहतर नागरिक बनाना है, लेकिन श्री बंशीधर नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। यहां शिक्षक छात्रों से मजदूरों की तरह किताब और कॉपी ढुलवा रहे हैं। यह मामला उत्क्रमित हाईस्कूल कधवन से जुड़ा हुआ है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार बुधवार को बीआरसी केंद्र अधौरा से कक्षा 9 वीं और 10 वीं के विद्यार्थियों के लिए किताब और कॉपियों का वितरण किया जा रहा था। इसी कड़ी में हाईस्कूल कधवन के शिक्षक भी छात्रों को साथ लेकर बीआरसी केंद्र पहुंचे। शिक्षकों ने स्वयं किताबों की पेटी को उठाने के बजाय छात्रों से ही टेंपो में लोड कराया। बच्चे भी नई किताबें और कॉपियां मिलने की खुशी में ...