चंदौली, फरवरी 26 -- चंदौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद से आयोजित हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में सातवें दिन भी जिले के विभिन्न केंद्रों पर सकुशल हुआ। प्रथम पाली में हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 31715 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसके सापेक्ष 29369 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 2336 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। वहीं इंटरमीडिएट की संगीत गायन में पंजीकृत चार विद्यार्थियों से सापेक्ष तीन सम्मलित हुए और एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। इसके अलावा शाम की दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की समाज शास्त्र और रसायन विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत कुल 25461 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 23765 ने परीक्षा दी। वहीं 1696 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के दौरान गठित पांच सचल दल टीम ने विभिन्न केंद्रों पर चक्रमण कर निगरानी रखी। साथ ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.