गंगापार, अप्रैल 30 -- विकास इंटर कालेज और यूनिक पव्लिक स्कूल, सहसों में यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रतिभावान श्रेष्ठतम अंकों से उत्तीर्ण मेधावियों का संयुक्त सम्मान समारोह गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि अमरेंद्र बहादुर भारतीय व विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश ने हाईस्कूल में सुमित पाल, सांझी गुप्ता, अंक्षरा, सर्वेश कुमार कुशवाहा, आस्था कुशवाहा और इंटर में अमन यादव, मरियम फातिमा, नित्या सिंह पटेल, अमर कुमार एवं खुशी कुशवाहा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। अतिथियों ने मेधावी छात्रों से कहा कि वह इसी तरह मेहनत करते हुए आगे चलकर अपने परिवार और देश का नाम रोशन करें। प्रबंधक जगन्नाथ पाल, प्रधानाचार्य अरविन्द चतुर्वेदी, सुरेंद्र कुमार, विनोद मिश्रा, आरती तिवारी, अमित यादव, विवेक त्रिपाठी, सुमंत शाह, अर्चना बौद्ध, लाल बहादुर ...