हाईस्कूल और इंटर के अंकपत्र व प्रमाणपत्र प्राप्त करें स्कूल
अंबेडकर नगर, जून 30 -- अम्बेडकरनगर,संवाददाता। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 के प्रमाणपत्र सह अंकपत्र और क्रॉस लिस्ट जिले में पहुंच गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह ने बताया कि सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए विद्यालयवार पैकेट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से कहा है कि वे अपने अधिकृत कर्मचारी के माध्यम से तीन दिनों के भीतर कार्यालय से प्रमाणपत्र, अंकपत्र और क्रॉस लिस्ट प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अंकपत्र और प्रमाणपत्र तत्काल किया जाए वितरण में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.